• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नगर निगम दुर्ग में प्रशासनिक फेरबदल,अभ्युदय मिश्रा बाजार तो तिलक लाइसेंस का दायित्व मिला,देखे आदेश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 अगस्त 2025,  03:48 PM IST
  • 3029
दुर्ग नगर निगम में दायित्वों का पुनर्वितरण, अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी

दुर्ग, नगर पालिक निगम दुर्ग में प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड-03 श्री अभ्युदय मिश्रा को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ प्रभारी बाजार अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री ईश्वर वर्मा को बाजार अधिकारी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे।

इसके अलावा सहायक ग्रेड-03 श्री तिलक नवरंग को बाजार विभाग से स्थानांतरित कर लाइसेंस शाखा में पदस्थ किया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश नगर निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाले द्वारा जारी किया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter