• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को, रविशंकर स्टेडियम से होगी शुरुआत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 अगस्त 2025,  07:41 PM IST
  • 874
स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को, रविशंकर स्टेडियम से होगी शुरुआत

दुर्ग, /स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ 14 अगस्त 2025 गुरुवार को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। दौड़ की शुरुआत रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट से होगी, जो आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स चौक, पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड, बस स्टैंड और चर्च रोड होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त होगी।

     सहायक संचालक जिला खेल एवं युवा कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वतंत्रता दौड़ में विद्यालय, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सैनिक, शिक्षकगण, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, शासकीय व अशासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एवं स्थानीय समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों को इस दौड़ में स्वस्फूर्त भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter