• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
‘वोट चोरी’ पर हंगामा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 अगस्त 2025,  10:15 AM IST
  • 861
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ मार्च निकाला। अखिलेश यादव बैरिकेड फांदकर आगे बढ़े, चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग।
 दिल्ली में विपक्षी दलों ने कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 300 से अधिक विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस बैरिकेड फांदकर सुर्ख़ियां बटोरीं।
दिल्ली पुलिस ने राहुल-प्रियंका, संजय राउत समेत इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया। यह नेता SIR के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे थे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार डरी हुई है। इसलिए वह पुलिस को आगे करती है।

राहुल बोले-प्योर वोटर लिस्ट चाहिए

राहुल गांधी ने कहा, वोट चोरी का सच अब सबके सामने आ गया है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है। यह एक व्यक्ति, एक वोट के मूल सिद्धांत की लड़ाई है। हमें प्योर वोटर लिस्ट चाहिए।

 

दिल्ली: ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि हिरासत में लिए गए सांसदों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हम अभी भी हिरासत में लिए गए सांसदों की संख्या गिन रहे हैं। यहाँ विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं थी, लेकिन हमें सूचना मिली थी... अगर वे तय करते हैं, तो हम उन्हें चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुँचा देंगे। चुनाव आयोग में उचित पुलिस व्यवस्था है। 

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter