• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
वैभव सूर्यवंशी को अचानक आया BCCI से फोन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अगस्त 2025,  10:29 AM IST
  • 679
वैभव सूर्यवंशी महज 14 साल के हैं। इसी उम्र में आईपीएल डेब्यू के साथ ही इंग्लैंड दौरा कर चुके हैं। बीसीसीआई की उनपर नजर है, इसलिए एनसीए में इस खिलाड़ी की स्पेशल ट्रेनिंग हो रही।

वैभव सूर्यवंशी ने महज कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट में छा गए हैं। 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू और फिर धमाकेदार शतक। इसके बाद इंग्लैंड में हुई अंडर-19 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन। घर लौटते ही वे राजस्थान रॉयल्स के स्पेशल ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए और फिर अचानक 10 अगस्त को बीसीसीआई का कॉल आने के बाद सीधे बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) पहुंच गए।

माईखेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव यहां बीसीसीआई के स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे। इसमें उन्हें टेक्निकल ड्रिल्स के साथ मैच-सिचुएशन की प्रैक्टिस भी कराई जाएगी। उनके बचपन के कोच मनीष ओझा के मुताबिक, बोर्ड पहले से ही उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रहा, ताकि सीनियर खिलाड़ियों के रिटायर होने के बाद टीम में कोई कमी न रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter