• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
एक ठग जिसने 32 साल में बिना तलाक दिए 105 शादियां कीं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अगस्त 2025,  11:08 AM IST
  • 1176
एक ठग जिसने 32 साल में बिना तलाक दिए 105 शादियां कीं

आपने अक्सर लोगों को शादी के दुखड़े बताते सुना होगा। कोई शादी करके दुखी है और कोई न होने की वजह से। वहीं, एक ठग ने बिना तलाक लिए एक-दो नहीं बल्कि 105 शादियां कर डालीं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड इस ठग का नाम जियोवन्नी विगलियोटो बताता है।

हालांकि, दावे से नहीं कहा जा सकता कि यही उसका असली नाम है। जियोवन्नी ने 32 साल में अमेरिका समेत 15 देशों की महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। खास बात ये थी कि वो चोर बाजार में मिलने वाली महिलाओं से ठगी करता था।

जियोवन्नी शुरुआती मुलाकातों में ही महिला को शादी का प्रपोजल दे देता। शादी के महिला से सारा सामान पैक करके उसके शहर चलने के लिए कहता और जब सामान ट्रक में लोड हो जाता तो ट्रक लेकर गायब हो जाता।

इस तरह जियोविन्नी ने 105 महिलाओं से ठगी की, लेकिन आखिरी महिला ने उसे ढूंढने की ठान ली। आखिरकार अमेरिका में फ्लोरिडा के चोर बाजार में वह पकड़ा गया और उसे 34 साल की सजा हुई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter