• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ग्वालियर और भी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अगस्त 2025,  11:25 AM IST
  • 1106
ग्वालियर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव:बोले-सेना के पराक्रम के सम्मान में चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान

ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस से चार दिन पहले, 11 अगस्त (सोमवार) को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहरभर के नागरिक हाथों में तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया और यात्रा में पूरे समय मौजूद रहें। तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सीएम काफी खुश नजर आए।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेना के पराक्रम को नमस्कार करने के लिये “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वीर सपूतों, बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती ग्वालियर में आयोजित हुई देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मुझे अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने इस बार पाकिस्तान में भीतर घुसकर आतंकवादियों को मारने के साथ-साथ उनके विमान व अस्त्र-शस्त्र नष्ट करने का साहसिक काम किया है।

यह हुए रथ पर सवार ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा से विशाल तिरंगा यात्रा निकली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खुले वाहन पर सवार होकर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जन प्रतिनिधिगणों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा

तीन तस्वीरों में देखिए तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने नरेंद्र सिंह तोमर को कैप पहनाई।

तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने नरेंद्र सिंह तोमर को कैप पहनाई।

महापुरुषों, देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में बैठे बच्चों पर पुष्पवर्षा हुई।

महापुरुषों, देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में बैठे बच्चों पर पुष्पवर्षा हुई।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया और यात्रा में पूरे समय मौजूद रहें।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया और यात्रा में पूरे समय मौजूद रहें।

महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर पुष्प वर्षा कर अभीभूत हुए मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर, पटेल नगर, गाँधी रोड़ व आकाशवाणी तिराहे से होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँची। इसका एक वृहद हिस्सा आकाशवाणी तिराहे से ठाठीपुर, कुम्हरपुरा व शहीद गेट होते हुए बारादरी मुरार तक पहुँचा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के सम्मान में खड़े लोगों एवं प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर सभी का उत्साहवर्धन किया।

सम्पूर्ण यात्रा मार्ग हुआ तिरंगामय भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा थामकर बाइकर्स, सैन्य व पुलिस बल के जवान, एनसीसी की सभी विंग, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, दिव्यांग, जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न शासकीय, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण तिरंगा यात्रा लेकर निकले तो सम्पूर्ण यात्रा मार्ग तिरंगामय हो गया। बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर बने मंचों पर गूँज रहे आजादी के तराने व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों में देश भक्ति का जज्बा हिलोरें लेने लगा। साथ ही जगह-जगह पर रंगों व फूलों की रंगोलियां और आजादी व देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे व कलाकार एवं तिरंगा लेकर शामिल हुए दिव्यांग बाइकर्स एवं एसएएफ द्वितीय वाहिनी बैंड की प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। आयुक्त, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर एवं एसएसपी बाइक-स्कूटी चलाकर यात्रा में हुए शामिल संभाग आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना व पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। साथ ही कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय व अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सहित जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्कूटी व बाइक पर सवार होकर एवं तिरंगा थामकर तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

दोपहर 3 बजे शुरू हुई यात्रा

यह भव्य तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहा से दोपहर 3 बजे शुरू हुई। यह यात्रा आकाशवाणी होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय तक पहुंची। यात्रा की शुरुआत से पहले दोपहर 2 बजे से देशभक्ति से ओतप्रोत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter