• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
रायपुर से घूमने गए 3 दोस्तों का धमतरी में मर्डर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अगस्त 2025,  11:33 AM IST
  • 847
एक को 100 मीटर दौड़ाया,धारदार हथियार से मारा; ढाबे में बैठे बदमाशों ने किया हमला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 3 दोस्तों का मर्डर हुआ है। तीनों दोस्त रायपुर के रहने वाले थे। वे सभी सोमवार (11 अगस्त) की रात धमतरी घूमने निकले थे। तभी ग्राम भोयना के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में कुछ पूछने के लिए रुके।

इस दौरान ढाबे में पहले से 6-7 लोग खाना खा रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हुआ, पहले बहस हुई फिर मारपीट तक बात आ गई। इस दौरान वहां पहुंचे तीन दोस्तों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

हमलावरों ने पहले एक दोस्त को 100 मीटर तक दौड़ाते हुए ले गए और उसके सीने पर चाकू से वार किया। सभी बदमाश नशे में थे और ढाबे में गाली गलौज कर रहे थे। जो भी आता उसे मार रहे थे। इस दौरान 2 अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई।

पहले घटनास्थल की दो तस्वीरें देखिए:-

धमतरी के ढाबे के पास घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती हुई पुलिस, एंबुलेंस भी मौजूद।

धमतरी के ढाबे के पास घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती हुई पुलिस, एंबुलेंस भी मौजूद।

ढाबे के पास से मृतक युवकों के शव स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस से ले जाया गया।

ढाबे के पास से मृतक युवकों के शव स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस से ले जाया गया।

मारे गए युवकों के नाम

  • सूरज तांडी, रायपुर
  • नितिन तांडी, रायपुर
  • आलोक ठाकुर, रायपुर

रायपुर से धमतरी घूमने गए थे 5 दोस्त

हमलावरों ने तीनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक को तो हमलावर मृतकों की पहचान सूरज तांडी और नितिन तांडी (दोनों संतोषी नगर निवासी) और आलोक ठाकुर (सेजबहार निवासी) के रूप में हुई है।

तीनों दोस्त रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते थे और घूमने के लिए धमतरी आए थे। आलोक पेटी ठेकेदार का काम करता था, जबकि सूरज और नितिन ड्राइवरी करते थे। जिस ढाबे में वारदात हुई वो सिहावा रोड पर स्थित है।

धमतरी के ढाबे के बाहर घटनास्थल को पुलिस ने रिमार्क किया है।

धमतरी के ढाबे के बाहर घटनास्थल को पुलिस ने रिमार्क किया है।

ढाबे में आने वालों से बहस कर रहे थे बदमाश

पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने ढाबे में 300 रुपए का खाना खाया था, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया। बदमाश ढाबे में आने वालों से गाली-गलौच कर विवाद कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई थी। सभी 6 से ज्यादा हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद घायल युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter