• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
रायपुर में ड्रग्स बेचने वाले युवक-युवती पकड़ाए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अगस्त 2025,  11:50 AM IST
  • 793
बूढा-तालाब में हेराईन की सप्लाई करने पहुंचे थे, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा; अब तक 14 गिरफ्तारी

राजधानी रायपुर में ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा है। इनमें एक युवती भी शामिल है। इनके कब्जे से 6 ग्राम हेराईन भी पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी हेराईन कहा से लाते थे, इसकी पूछताछ जारी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, बूढा तालाब इलाके में आरोपियों के मौजूदगी की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोप के पास अलग-अलग मात्रा में ड्रग्स मिला है। तीनों ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि रायपुर में सक्रिय ड्रग्स सिंडिकेट में अब तक 14 आरोपी पकड़ाए है।

ग्राहक के इंतजार में फंसे आरोपी

आरोपियों में मोहम्मद जाहिद, साहिल रजा और अफजिया अख्तर उर्फ महक शामिल है। तलाशी के दौरान मोह जाहिद से 2 ग्राम 46 मिली ग्राम हेराईन, साहिल रजा से 2 ग्राम 16 मिली ग्राम और अफजिया अख्तर उर्फ महक से 1 ग्राम 80 मिली ग्राम हेराईन बरामद किया गया है।

हेराईन सिंडिकेट से लिंक की जांच

कोतवाली इलाके में गिरफ्तार हुए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसके बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार कि आरोपियों का पाकिस्तान का हेराईन रायपुर में बेचने वाले आरोपियों से कनेक्शन है या नहीं? इसका पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई में रायपुर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट( एसीसीयू) भी शामिल थी।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter