• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
आरंग में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अगस्त 2025,  11:53 AM IST
  • 665
आरंग में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका:रात से गायब था मृतक, मुंह में चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर जिले के आरंग में एक युवक की लाश मिली है। मंगलवार (12 अगस्त) की सुबह आरंग-राटाकाट रोड पर शराब दुकान जाने वाले नाले के पास झाड़ियों के बीच मिला शव गिरिजा शंकर धीवर (35) का है जो ग्राम भोथली का रहने वाला है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक रात से गायब था। जिसकी तलाश की जा रही थी। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक गिरिजा शंकर धीवर की हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने मृतक गिरिजा शंकर धीवर की हत्या की आशंका जताई है।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने झाड़ियों में लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि वारदात रात में हुई होगी और बदमाशों ने शव को छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया।

घटना की खबर मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में हत्या के सभी एंगल पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल पर रायपुर एसएसपी सहित आला अधिकारी रवाना हुए है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter