• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
नशे में गाड़ी चलाने वाले 105 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अगस्त 2025,  01:23 PM IST
  • 968
नशे में गाड़ी चलाने वाले 105 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई

भिलाई // यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत जिले में नशे में वाहन चलाने वालों /की धरपकड़ की। आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर चैकिंग पाइंट तैयार कर वाहन चालकों का ब्रीद एनालाइजर के माध्यम से परीक्षण किया गया। इस दौरान 105 वाहन चालक मानक से ज्यादा शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि पिछले आंकड़ों और यातायात विश्लेषण के आधार पर यह पाया गया कि शाम से रात्रि के समय कुछ स्थानों पर यातायात घनत्व अधिक रहता है। दुर्घटना की आशंका अपेक्षाकृत अधिक होती है। साथ ही, इन क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों की संख्या भी अधिक पाई गई। इसके चलते दुर्ग-भिलाई के सूर्या मॉल चौक नेहरू नगर, मालवीय नगर चौक, पुलगांव चौक, कुम्हारी टोल प्लाजा, गुरुद्वारा तिराहा नेहरू नगर, ग्रीन चौक, सिरसा गेट चौक और गदा चौक पर विशेष टीम गठित कर चेकिंग की गई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter