• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
भव्य तिरंगा रैली में गूंजी देशभक्ति और स्वच्छता की आवाज, दुर्ग में जनउत्साह चरम पर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अगस्त 2025,  06:24 PM IST
  • 1059
भव्य तिरंगा रैली में गूंजी देशभक्ति और स्वच्छता की आवाज, दुर्ग में जनउत्साह चरम पर

दुर्ग/ 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत "हर घर तिरंगा–हर घर स्वच्छता" अभियान के तहत आज दुर्ग शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में भागीदारी से रैली में देशभक्ति का जोश चरम पर रहा।

हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से पूरे शहर का माहौल देशभक्ति से भर दिया। सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, पूर्व महापौर चन्द्रिका चंद्राकर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी ने जनउत्साह और बढ़ा दिया।

रैली का मुख्य आकर्षण "स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता" थीम रही, जिसके माध्यम से स्वच्छता और देशभक्ति को साथ लेकर चलने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जैसे देश की आज़ादी के लिए त्याग जरूरी था, वैसे ही शहर की सुंदरता और स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता आवश्यक है।

नगर निगम, आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में भी तिरंगा रैली आयोजित हुई। देशभक्ति गीत, नारों की गूंज और बच्चों का उत्साह पूरे शहर को उत्सवमय बना रहा।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति गर्व और एकता की भावना जगाने का उत्सव है, जो आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति का महत्व सिखाता है।"

महापौर अलका बाघमार ने कहा, "तिरंगा हमारे गर्व और एकता का प्रतीक है, हमें शहर की स्वच्छता को भी उसी भाव से अपनाना चाहिए।"

Image after paragraph

 

Image after paragraph

RO. NO 13783/ 27

RO. NO 13783/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13783/ 27
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13783/ 27
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13783/ 27
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13783/ 27
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter