• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
भारी बारिश के बीच मदनवाड़ा के मंडा पहाड़ को फोर्स ने घेरा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अगस्त 2025,  08:44 PM IST
  • 589
दो बड़े नक्सल लीडर्स विजय रेड्डी और लोकेश सलामे के मारे जाने की खबर

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर, अंबागढ़-चौकी जिले मे चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रयास' को बेहद बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। कांकेर बस्तर जिले से सटे सीमावर्ती थाना क्षेत्र मदनवाड़ा के ग्राम रेतेगांव कारेकट्टा के बीच मंडा पहाड़ में नक्सलियों और डीआरजी टीम के साथ भीषण मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में SZCM रैंक का नक्सली, 25 लाख का ईनामी विजय रेड्डी, डीवीसी लोकेश सलामे के मारे जाने की खबर है।

भारी बारिश के बीच जंगल में पहाड़ को फोर्स ने चारों ओर से घेर रखा है। डीआरजी टीम के सपोर्ट में आईटीबीपी सुरक्षा बलों की बैकअप टीम मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है। मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि, भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी सुरक्षा बल के जवान एरिया को घेर रखे हैं। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।

कई बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के कांकेर, बस्तर, मानपुर, आरकेबी डिवीजन कमेटी और सेंट्रल कमेटी के प्रमुख सदस्य विजय रेड्डी, डीवीसी लोकेश सलामे फोर्स के चक्रव्यूह में घिरे हुए हैं। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के टॉप लीडर्स के मारे जाने की अपुष्ट खबरें सामने आई हैं, हालांकि पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter