• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
राज्यपाल श्री डेका ने राजभवन में किया ध्वजारोहण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 अगस्त 2025,  01:20 PM IST
  • 1039
राज्यपाल श्री डेका ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2025

रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
    राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की। 
   इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती निधि साहू सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter