• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
मदरसा बोर्ड सहित प्रदेश के मदरसों में किया गया ध्वजारोहण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 अगस्त 2025,  02:52 PM IST
  • 706
मदरसा बोर्ड सहित प्रदेश के मदरसों में किया गया ध्वजारोहण

रायपुर / कार्यालय छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण किया गया। माननीय अलताफ अहमद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर श्री प्रेमप्रकाश द्विवेदी सचिव छ.ग.मदरसा बोर्ड ,श्री अशोक वर्मा सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, श्रीमती अख़्तर खान प्रभारी रजिस्ट्रार, श्री तौहीद ख़ान, श्री जावेद मोहम्मद कुरैशी जिला उर्दू इंचार्ज रायपुर, श्रीमती डाॅ. शबा परवीन , श्रीमती अफरोज बेगम, श्रीमती फरजाना, श्री नज़ीर अहमद रज़ा, श्री सुख़नवर हुसैन, श्री अशरफ अहमद, श्री अकरम बेग, श्री प्रदीप बघेल, श्री शाहनवाज़ ख़ान सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Image after paragraph

 

 प्रदेश में संचालित पंजीकृत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान किया गया। प्रदेश के मदरसों में ध्वजारोहण के पश्चात् छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter