• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
विश्वबंधुत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज का रक्तदान महाअभियान – गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का लक्ष्य
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अगस्त 2025,  10:14 AM IST
  • 1082
विश्वबंधुत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज का रक्तदान महाअभियान – गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का लक्ष्य

दुर्ग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर को विश्वबंधुत्व दिवस के रूप में मनाते हुए देशभर में रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका लक्ष्य एक लाख यूनिट रक्त संग्रह कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।

 

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजिक सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 70 से 80 प्रतिशत अपराधिक मामलों में नशाखोरी एक प्रमुख कारण है, इसलिए नशामुक्त समाज बनाना जरूरी है।

रक्तदान शिविर 24 अगस्त को

इस अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दुर्ग में रविवार, 24 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय, इनरव्हील क्लब व रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित होगा।

रक्तदान – मानवता की सबसे बड़ी सेवा

ब्रह्माकुमारीज दुर्ग संचालिका रीटा दीदी ने बताया, “एक यूनिट रक्त तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है। रक्तदान न केवल सामाजिक कर्तव्य है, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा भी है।” उन्होंने बताया कि रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है और हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

इच्छुक लोग इस रक्तदान महाअभियान में शामिल होकर विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बन सकते हैं।

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter