• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
बदले दिल्ली के कमिश्नर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अगस्त 2025,  08:26 PM IST
  • 127
दिल्ली को नए पुलिस कमिश्नर मिल गए हैं। एस.बी.के सिंह की जगह अब सतीश गोलचा पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे। वे डीजी (जेल) का कार्यभार संभाल रहे हैं।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के रिटायरमेंट के बाद यूटी कैडर से 1988 बैच के आईपीएस एस.बी.के सिंह को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया। उन्हें होमगार्ड के डीजी के साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। वहीं अब दिल्ली को एक बार फिर नए पुलिस कमिश्नर मिल गए हैं।

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर होंगे। जिस दिन से वो कार्यभार संभालेंगे, तब से ही उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। सतीश गोलचा डीजी (जेल) का कार्यभार संभाल रहे थे। वे तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने और कामकाज में बदलाव के लिए काम कर रहे थे।

एसबीके सिंह की जगह ली है। उन्हें कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। वहीं अगर आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा की बात करें, तो इससे पहले वे दिल्ली पुलिस में डीसीपी, जॉइंट कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

साल 2020 में जब उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा हुई थी, तब उन्होंने स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। फरवरी 2022 से जून 2023 तक वे अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें वापस दिल्ली बुला लिया गया।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter