• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सिंचाई हेतु 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की मांग..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अक्टूबर 2024,  11:08 PM IST
  • 108
अटल ज्योति योजना में 6 घंटे की बिजली कटौती बंद करे और धान की फसल को सिंचाई हेतु 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करे सरकार -छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक में 20 अक्टूबर को लिटिया में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत की तैयारी की समीक्षा, कमेटी गठित
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक आज धमधा ब्लाक के लिटिया में रखी गई थी जिसमें 20 अक्टूबर को लिटिया में होने वाली प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत की तैयारी की समीक्षा की गई कार्यक्रम के प्रचार प्रसार और सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया है योगेश्वर दिल्लीवार को संयोजक और मुरारी साहू, भोला दिल्लीवार, कांतिलाल देशमुख, रामनारायण मढ़रिया, संतु पटेल बाबूलाल साहू आदि को कमेटी का सदस्य बनाया गया है किसान महापंचायत में प्रदेश भर से दो हजार किसान प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, किसान महापंचायत में केंद्र और राज्य सरकारों की कृषि नीति, कार्यक्रम और योजनाओं पर चर्चा करके कृषि और किसानों के हित में प्रस्ताव पारित किया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक में पिछले एक पखवाड़े से वर्षा नहीं होने के कारण धान की फसल को पकाने के लिए किसानों के जद्दोजहद पर चर्चा करके किसानों ने कहा कि अटल ज्योति योजना में 6 घंटे की बिजली कटौती को तत्काल स्थाई रूप से बंद किया जाना चाहिए और सिंचाई पंपों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहिए, बैठक में किसानों ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि अर्ली वेरायटी के धान बोने वाले किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे और दीवाली के बाद 4 नवम्बर से खरीदी शुरू करें, बैठक में ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के लिए आपदा राहत राशि प्रदान करने की मांग को लेकर धमधा ब्लाक के प्रभावित किसानों के निर्णायक संघर्ष की सराहना की गई औ मांग पूरी होने पर उन्हें बधाई दी गई। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक में सुखसागर वर्मा, पंचराम साहू, राजेन्द्र साहू, लेखचंद साहू, अमृतलाल गुप्ता, प्रभूलाल साहू, अनंदराम, पवन कुमार, कुलेश्वर, रुखुम साहू, धनेशराम ठाकुर, नानकराम वर्मा, प्रताप, लतेलू राम, सुखू मंडावी, योगेश्वर दिल्लीवार, जीवनंदन दिल्लीवार, बाबूलाल साहू, मुरारी साहू, कांतिलाल देशमुख, मेघराज मढ़रिया, परमानन्द यादव, दीपक यादव, गिरिश दिल्लीवार, रूपेंद्र दिल्लीवार, बद्री प्रसाद पारकर, उत्तम चंद्राकर, झबेंद्र भूषण वैष्णव, आई के वर्मा, राजकुमार गुप्त आदि शामिल थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter