• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ग्वालियर और भी
ग्वालियर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अगस्त 2025,  08:53 PM IST
  • 497
बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक पर चलाईं 4 गोली, फोन पर हुआ था विवाद

ग्वालियर में एक युवक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बुधवार रात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताराम कॉलोनी में सोमवार रात 11:30 बजे घटी। 21 वर्षीय नवीन उर्फ अवनीत गुर्जर घर के बाहर खड़ा था, तभी तीन बदमाश अभिषेक, शेखर बघेल और विवेक बघेल बाइक पर सवार होकर आए और गोलियां चलाना शुरू कर दीं। बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली घर के सामने खड़ी कार i20 में लगी, जबकि एक घर के दरवाजे और दो दीवार में लगीं। भागते हुए आरोपी युवक को अगली बार नहीं बचने की धमकी दे गए। इस घटना के कुछ घंटे पहले आरोपियों का नवीन से फोन पर विवाद हुआ था।

पड़ोसी के कैमरे में रिकार्ड हुई घटना

नवीन के घर के पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद नवीन थाने पहुंचा और पूरी बात बताई। पुलिस ने शिकायत ली और मामला जांच में ले लिया। फिर नवीन ने फुटेज उपलब्ध कराए, तब कहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

पहले से चल रहा विवाद

नवीन और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। यही कारण है कि पुलिस ने एकदम से प्रकरण दर्ज न करते हुए शिकायती आवेदन लिया। दरअसल, दोनों पक्ष पहले भी कई बार एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत करते रहे हैं।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि

QuoteImage

पुराने विवाद के चलते तीन बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग की है। युवक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter