• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ग्वालियर और भी
ग्वालियर में शराब पीने को लेकर विवाद:बदमाशों ने 2 युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अगस्त 2025,  09:07 PM IST
  • 461
ग्वालियर में शराब पीने को लेकर विवाद:बदमाशों ने 2 युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर में शराब पीने के विवाद में 6 बदमाशों ने 2 युवकों को बेरहमी से पीटा। बदमाश दोनों युवकों को न सिर्फ पीटते रहे बल्कि लात-घूंसे और डंडे से मारते हुए सड़क पर दौड़ाते भी रहे। युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

वीडियो बुधवार देर रात ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा इलाके के पास स्थित देशी दारू के ठेके के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले और पिट रहे युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था, इसलिए इन युवकों ने दोनों युवकों को भी सड़क पर घेर कर मारपीट कर दी।

मारपीट और हंगामे को देख कर सड़क से गुजर रहे राहगीर भी इकट्ठा हो गए। मारपीट का यह वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट का वीडियो जैसे ही पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया पुलिस ने तत्काल मारपीट करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

पड़ाव थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना है

QuoteImage

दो युवकों की मारपीट कर रहे कुछ युवकों का वीडियो सामने आए हैं। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है जल्दी उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter