• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
मानसून सत्र का समापन, पीएम मोदी की ‘टी मीटिंग’ का विपक्ष ने किया बहिष्कार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अगस्त 2025,  09:26 PM IST
  • 305
ऑनलाइन गेमिंग बिल की तारीफ, कांग्रेस पर निशाना

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त को समाप्त हो गया। पूरे सत्र के दौरान संसद के भीतर और बाहर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा हंगामा देखने को मिला।

सत्र के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में एक ‘टी मीटिंग’ आयोजित की। इसमें विपक्षी दलों ने पूरी तरह बहिष्कार किया और कोई भी विपक्षी नेता शामिल नहीं हुआ। हालांकि, एनडीए के सभी नेता इस बैठक में मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने बताया ‘अच्छा सत्र’

बैठक में प्रधानमंत्री ने मानसून सत्र को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए, जिनसे जनता को लाभ मिलेगा।

विशेष रूप से उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग बिल की सराहना करते हुए कहा—

“यह बिल परिवारों और बच्चों की सुरक्षा में सहायक होगा। इसी पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष ने केवल व्यवधान डालने का काम किया।”

कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष के रवैये पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा—

“बड़े-बड़े विधेयकों पर चर्चा की जा सकती थी, लेकिन विपक्ष ने जानबूझकर बहस से दूरी बनाई।”

उन्होंने खासकर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में कई प्रतिभाशाली युवा नेता मौजूद हैं, लेकिन गांधी परिवार की असुरक्षा के कारण उन्हें आगे आने का अवसर नहीं मिलता।

“इन्हीं युवा नेताओं से राहुल गांधी असुरक्षित महसूस करते हैं और घबराहट में रहते हैं।”


मानसून सत्र के दौरान लगातार गतिरोध ने संसद की कार्यवाही पर असर डाला। सत्र समाप्ति के साथ ही अब राजनीतिक माहौल और गर्माने की संभावना है।

?️ रिपोर्टर: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज टीम
नई दिल्ली


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter