• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बने बी. सुदर्शन रेड्डी, दाखिल किया नामांकन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अगस्त 2025,  09:30 PM IST
  • 227
कहा – यह संख्या बल नहीं, विचारधारा की लड़ाई है

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार, 21 अगस्त को उन्होंने औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के समय उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, सपा सांसद राम गोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत सहित इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

“देश को चाहिए संवैधानिक मूल्यों पर चलने वाला उपराष्ट्रपति”

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में जस्टिस रेड्डी ने कहा—

“उपराष्ट्रपति का चुनाव सिर्फ संख्या बल पर नहीं, बल्कि विचारधारा पर होना चाहिए। देश को आज धर्म, सम्प्रदाय और नफरत की बजाय संवैधानिक मूल्यों पर चलने वाला व्यक्ति चाहिए।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें पार्टी लाइन से परे समर्थन मिलेगा।

“मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूँ। पूरा विश्वास है कि मुझे सभी पार्टियों और उनके सांसदों का समर्थन मिलेगा। यह विचारधारा की लड़ाई है, नफरत बनाम संविधान की लड़ाई।”


इंडिया गठबंधन द्वारा पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में बीजेपी और एनडीए की रणनीति पर सभी की निगाहें होंगी।

?️ रिपोर्टर: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज टीम
नई दिल्ली


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter