• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
बाड़मेर हॉस्टल में तालीबानी सजा – मासूम बच्चों को गर्म सरिए से दागा, आरोपी टीचर गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अगस्त 2025,  09:38 PM IST
  • 204
बाड़मेर हॉस्टल में तालीबानी सजा – मासूम बच्चों को गर्म सरिए से दागा, आरोपी टीचर गिरफ्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हरपालेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित एक निजी हॉस्टल में पढ़ने वाले गरीब और अनाथ बच्चों को छोटी-छोटी गलतियों पर गर्म सरिए से दागकर अमानवीय सजा दी जाती थी।

16 अगस्त की रात दर्दनाक घटना

जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त की रात एक बच्चे को इतनी बुरी तरह दागा गया कि उसके शरीर से खून बहने लगा। दर्द से कराहता बच्चा मंदिर परिसर से बाहर भाग निकला।

नींद में पेशाब करने पर सजा

ग्रामीणों और पीड़ित बच्चों ने बताया कि अगर कोई बच्चा नींद में बिस्तर गीला कर देता, तो उसकी जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर जलते सरिए से दागा जाता।
इस अमानवीय सजा से बच्चे लंबे समय से मानसिक तनाव में जी रहे थे।

19 अगस्त को हंगामा, पुलिस कार्रवाई

जब परिजनों को बच्चों की पीड़ा का पता चला तो उन्होंने 19 अगस्त को हॉस्टल के बाहर हंगामा कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी शिक्षक नारायणगिरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
नारायणगिरी मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला है और बच्चों को अध्यात्म की शिक्षा देने के नाम पर लंबे समय से उन्हें टॉर्चर करता रहा है।

पहले भी मिली थीं शिकायतें

ग्रामीण सरपंच मोहनलाल ने बताया कि हॉस्टल में बच्चों को प्रताड़ित किए जाने की शिकायतें पहले भी मिल चुकी थीं, लेकिन ट्रस्ट की बदनामी के डर से मामले दबा दिए गए।
अब इस घटना के बाद हॉस्टल के कई बच्चे गहरे सदमे और दहशत में हैं।


पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

?️ रिपोर्ट: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज टीम
बाड़मेर, राजस्थान

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter