• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग नगर निगम में राजस्व घोटाले का विस्फोट ! चार अफसरों पर गाज – एक पहले से निलंबित, इंक्रीमेंट भी रोका गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अगस्त 2025,  12:13 PM IST
  • 11389
दुर्ग नगर निगम में राजस्व घोटाले का विस्फोट ! चार अफसरों पर गाज – एक पहले से निलंबित, इंक्रीमेंट भी रोका गया

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ | ब्रेकिंग फ्रंट-पेज

3.58 लाख की कम वसूली, दस्तावेज गायब – आयुक्त का सख्त रुख

दुर्ग, ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज। दुर्ग नगर निगम में राजस्व घोटाले का मामला गहराता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 17 के अंजनी पैलेस प्रकरण में टैक्स वसूली में भारी गड़बड़ी और दस्तावेज गायब होने के बाद आयुक्त ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस पाने वाले अधिकारी

राजकमल बोरकर – राजस्व अधिकारी

भूपेंद्र गोईर – तत्कालीन सहायक राजस्व अधिकारी

संजय मिश्रा – प्रभारी उपराजस्व निरीक्षक

बलदाउ पटेल – सहायक राजस्व निरीक्षक

भूपेंद्र गोईर पर पुराने आरोप भी

भूपेंद्र गोईर पहले से ही दो अन्य मामलों में कार्रवाई झेल रहे हैं

एक प्रकरण में निलंबन

दूसरे में इंक्रीमेंट रोका गया

गंभीर लापरवाही का मामला

जांच रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक टैक्स की कम वसूली कर निगम को ₹3,58,490 का नुकसान पहुंचाया गया। वहीं, कर विवरणी के दस्तावेज भी गायब पाए गए, जिसे घोर लापरवाही माना गया है।

 

आयुक्त ने साफ कहा है – “3 दिन में जवाब नहीं मिला तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter


Operation not permitted