• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
चैतन्य बघेल फिर 14 दिन के लिए भेजे गए जेल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अगस्त 2025,  07:55 PM IST
  • 1481
कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, रिमांड खत्म होने के बाद हुई थी पेशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में शनिवार को ED ने चैतन्य बघेल को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पांच दिन की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें पेश किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट से भी लग चुका है झटका
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जिसमें CBI और ED की जांच की शक्तियों और उसके अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने की सलाह देते हुए सुनवाई से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा यदि ईडी की कार्रवाई और पीएमएलए कानून की वैधानिकता को चुनौती देना चाहते हैं तो अलग से याचिका दायर करें। इस मामले में अलगी 6 अगस्त को होगी। SC ने छत्तीसगढ़ HC से याचिका पर जल्द कार्रवाई करने को कहा है। इन दोनों की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में हुई।

18 जुलाई की सुबह हुई थी गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि, ईडी ने 18 जुलाई की सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा था, जो 22 जुलाई को खत्म हो रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter