• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
महादेव सट्टा एप : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने लगाई अर्जी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अगस्त 2025,  08:11 PM IST
  • 635
महादेव सट्टा एप : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने लगाई अर्जी

रायपुर । महादेव सट्टा एप के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आरोपियों ने अदालत में अर्जी लगाकर तीन महीने का समय मांगा है।
बता दें कि महादेव सट्टा ऐप मामले में दोनों ही आरोपी भारतीय जांच एजेंसियों के शिकंजे में हैं। इनके खिलाफ  रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडे के अनुसार बीते दिनों विशेष न्यायालय में दोनों आरोपियों की गैरहाजिरी पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उस वारंट को रद्द करने के लिए आरोपियों ने हाईकोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया गया। इसके बाद आरोपी रवि उप्पल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जो कि अभी तक लंबित है। वहीं, इसी मामले में फिर से नया आवेदन लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि वारंट को निरस्त किया जाए और उन्हें तीन महीने का समय दिया जाए ताकि वे खुद अदालत में पेश हो सके। ईडी की स्पेशल अदालत ने बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter