• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
तोमर बुधुओं की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अगस्त 2025,  09:04 PM IST
  • 752
तोमर बुधुओं की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू

रायपुर । लगभग 2 महीने से फरार चल रहे वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए बुधवार को संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासनिक टीम ने भाठागांव स्थित साईं विला मकान और जमीन को कुर्क किया है। इस दौरान एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार कुर्क संपत्ति कुल 3 हजार स्क्वायर फ ीट है, जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500 स्क्वायर फ ीट की संपत्ति है। इसके अलावा राजधानी के आसपास स्थित उनकी तीन और जमीनों की कुर्की की कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
यह भी बता दें कि दो महीने से फरार चल रहे तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। साथ ही उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की मांग कोर्ट से की थी, जिसे बुधवार को अदालत ने मंजूरी दे दी थी।  कलेक्टर को कोर्ट से आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने ये कार्रवाई शुरू की।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter