• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
'मछली' फैमिली का कृषि भूमि पर कब्जे का अंदेशा, जांच
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अगस्त 2025,  09:18 PM IST
  • 1073
सवा सौ करोड़ की 7 प्रॉपर्टी हो चुकी हैं जमींदोज; इसके उपयोग का भी बन रहा प्लान

भोपाल के 'मछली' परिवार के कब्जे से छुड़ाई गई करीब 65 एकड़ जमीन का अब क्या उपयोग होगा? इसे लेकर जिला प्रशासन प्लान बना रहा है। वहीं, कृषि भूमि पर भी कब्जे की आशंका है। राजस्व निरीक्षक और पटवारियों से इसकी जांच करवाई जा रही है।

जिला प्रशासन ने 23 दिन के अंदर करीब सवा सौ करोड़ रुपए की कुल 7 प्रॉपर्टी को 23 दिन के अंदर जमींदोज किया था। पहली कार्रवाई 30 जुलाई और दूसरी कार्रवाई 21 अगस्त को की गई थी। सभी प्रॉपर्टी और कब्जे हथाईखेड़ा डैम के पास ही थे। इनमें करीब 35 साल पुरानी तीन मंजिला आलीशान कोठी भी शामिल हैं, जो 15 हजार स्क्वायर फीट में बनी थी। यही पर गैराज, पार्क, पोर्च भी बना रखे थे।

21 अगस्त को हथाईखेड़ा में बनी तीन मंजिला कोठी को ढहा दिया गया था।

21 अगस्त को हथाईखेड़ा में बनी तीन मंजिला कोठी को ढहा दिया गया था।

कुछ जमीन पर कब्जे की जानकारी सामने आई अफसरों की माने तो कुछ और जमीन पर कब्जे की जानकारी सामने आई है, लेकिन कब्जा मछली परिवार का ही है, ये अभी साफ नहीं हुआ है। इनमें कृषि भूमि भी शामिल हैं। ऐसे में पूरी पड़ताल के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दो बड़ी कार्रवाई में अधिकांश कब्जा हटा चुके हैं। आगे भी जांच जारी है। इसमें कब्जा सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी।

अब जानिए, दो बड़ी कार्रवाई के बारे में

  • 30 जुलाई को पहली कार्रवाई की गई थी। इस दौरान 6 अवैध निर्माण तोड़े गए थे, जो डैम किनारे पर ही बने थे। इनकी और सरकारी जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
  • दूसरी कार्रवाई 21 अगस्त को की गई। हथाईखेड़ा डैम से कुछ दूर ही आलीशान 3 मंजिला कोठी को जमींदोज किया गया। 15 हजार स्क्वायर फीट एरिया में बनी बिल्डिंग और जमीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपए आंकी गई है। बिल्डिंग का निर्माण साल 1990 में होना सामने आया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter