• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दुर्ग जिले के कर्मचारी हड़ताल पर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अगस्त 2025,  09:37 PM IST
  • 651
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दुर्ग जिले के कर्मचारी हड़ताल पर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को दुर्ग जिले के सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर कामबंद व कलमबंद हड़ताल पर रहे। कर्मचारी और अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग के सामने धरने पर बैठे और दोपहर 2.30 बजे रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया।
कर्मचारी-अधिकारियों की यह हड़ताल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर की गई, जिनमें देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स के भुगतान सहित अन्य ज्वलंत मांगों का शीघ्र निराकरण प्रमुख हैं।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय संयोजक राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, महासचिव अनुरूप साहू, शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष हरी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व्ही.एस. राव, नगरीय निकाय कर्मचारी संघ संयोजक संजय शर्मा, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जीएसटी कर्मचारी संघ संयोजक प्रदीप चौहान (बाबा भाई), पंचायत सचिव संघ कार्यकारी प्रांताध्यक्ष महेंद्र साहू, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष हेमसिंह ठाकुर, दीपक देवांगन, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मोतीराम खिलाड़ी, वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पेंशनर संघ हर्षवर्धन श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों का निराकरण नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने दी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter