• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग में कला मंदिर गंजपारा का भव्य आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण में
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अगस्त 2025,  09:45 PM IST
  • 344
दुर्ग में कला मंदिर गंजपारा का भव्य आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण में

दुर्ग। कला मंदिर गंजपारा में पिछले तीन दशकों से चली आ रही परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ निभाई जा रही है। विशाल पंडाल में चलित और जड़ित झांकियों की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। कला मंदिर परिवार का यह अनूठा आयोजन हर वर्ष अपनी लोकप्रियता और प्रसिद्धि में निरंतर वृद्धि कर रहा है।
कला मंदिर के संस्थापक निदेशक विजय बोहरा ने जानकारी दी कि इस बार विशाल मंडप में भगवान श्री गणेश के पूजन दर्शन के साथ-साथ मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं पंडाल के मध्य में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की धनुष-बाण धारी आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है, जो दर्शकों के लिए अत्यंत दर्शनीय और आकर्षक होगी।

Image after paragraph

संजय बोहरा ने बताया कि श्री गणेश जी की प्रतिमा पर रत्न जड़ित आभूषण विशेष आकर्षण का केंद्र है। आयोजन के अंतिम दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
उन्होंने कहा कि कला मंदिर परिवार के सभी सदस्यों की एकता और सेवा भाव ही इस आयोजन को सफल बनाता है। प्रतिवर्ष नई-नई चलित झांकियों के माध्यम से भक्तों को धार्मिक और सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की जाती है, जिससे इस आयोजन की भव्यता और भी बढ़ जाती है।
 उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इस पावन अवसर पर भव्य पंडाल में उपस्थित होकर दर्शन और धर्मलाभ प्राप्त करें।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter