• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
BCCI ने विश्व कप जीतने का बनाया प्लान, जहां खेले सबसे कम मैच वहीं होगी ट्रेनिंग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अगस्त 2025,  11:10 PM IST
  • 1043
BCCI ने विश्व कप जीतने का बनाया प्लान, जहां खेले सबसे कम मैच वहीं होगी ट्रेनिंग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप की तैयारी का आगाज 25 अगस्त से वाइजैग में एक हफ्ते के स्किल बेस्ड कंडिशनिंग कैंप से करेगी। यह कैंप टीम की विश्व कप तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा। खास बात यह है कि टीम की मौजूदा स्क्वॉड में सिर्फ हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और स्नेह राणा ने पहले यहां खेला है, वो भी साल 2014 में।

भारत को आगामी विश्व कप में विशाखापट्टनम में दो बड़े मुकाबले खेलने हैं। इसमें एक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 अक्टूबर को और दूसरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 अक्टूबर को। यही वजह है कि टीम को इस मैदान की पिच और हालात से वाकिफ कराने के लिए यहां कैंप का आयोजन किया गया।

विशाखापट्टनम में भारत का कैंप लगेगा

विशाखापट्टनम, गुवाहाटी और इंदौर जैसे वेन्यू पर भारतीय महिला टीम का अनुभव बेहद सीमित है। इसे लेकर पहले से चर्चा रही है कि इन अपरिचित मैदानों पर खिलाड़ियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। हालांकि, नवी मुंबई को बेंगलुरु के स्थान पर विश्व कप के मुकाबले के लिए शामिल करना खिलाड़ियों के लिए राहत भरा फैसला है। क्योंकि हाल के सालों में भारत ने यहां काफी मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा वुमेंस प्रीमियर लीग के मैच भी यहां हुए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter