• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री श्री शर्मा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अगस्त 2025,  12:39 PM IST
  • 88
पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री श्री शर्मा

पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री श्री शर्मा

महोत्सव आयोजन का 62वां वर्ष

मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख की घोषणा

दुर्ग / प्रदेश के गृह एव जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा 23 अगस्त की देर रात्रि धमधा विकासखंड के ग्राम मड़ियापार पहुंचे। वे यहां पर आयोजित तीन दिवसीय पोरा महोत्सव एव किसान उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह मंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में ग्रामवासियों को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से जुड़े पारंपरिक त्यौहार पोरा की बधाई एव शुभकामनाएं दी।

 

Image after paragraph

 

 

जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकपर्व को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पोरा तिहार को ग्राम मड़ियापार के लोग विगत कई वर्षों से महोत्सव के रूप में मनाते आ रहे है। आयोजन का यह 62वां वर्ष है। महोत्सव में बैल सजावट, बैल दौड़, गेड़ी दौड़, कब्बड्डी, रस्सी खिंच, फुगड़ी, सुवा नृत्य, कुर्सी दौड़ और धीमी सायकल रेस की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

 

Image after paragraph

 

 

इस अवसर पर राज्य तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, सरपंच श्रीमती जनिता निषाद, महोत्सव के संयोजक डॉ. सुनील साहू एवं अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter