• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, मुंबई ले जाने की थी तैयारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अगस्त 2025,  03:25 PM IST
  • 822
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, मुंबई ले जाने की थी तैयारी

रायपुर । रायपुर रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। टीम ने लाखों रुपये मूल्य के गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा है, जो इसे मुंबई ले जाने की फिराक में था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा के जोडिंगा से गांजा लेकर सड़क मार्ग से रायपुर पहुंचा था और यहां से ट्रेन के जरिए मुंबई जाने की योजना बना रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खंभा नंबर 40 के पास उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की।
पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद अशलम, निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 7 पैकेट में कुल 16.65 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस क्ट की धारा 20(ब) के तहत अपराध क्रमांक 134/2025 दर्ज किया गया है। उसे आज रायपुर स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter