• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
ED-CBI पर बरसे चौबे, बोले – बघेल कांग्रेस का शेर; भाजपा ने कहा – कांग्रेस का धरातल खो चुका है
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अगस्त 2025,  03:48 PM IST
  • 626
ED-CBI पर बरसे चौबे, बोले – बघेल कांग्रेस का शेर; भाजपा ने कहा – कांग्रेस का धरातल खो चुका है

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व CM भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा कि जनता की इच्छा है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें। आने वाले समय में भी वही करें। अगली लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और मोदी की गारंटी से है। यह ताकत सिर्फ भूपेश बघेल में है।

रविंद्र चौबे के बयान पर PCC दीपक बैज ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाज्ञानी नेता हैं। अगर यह उनका बयान है, तो उनका निजी बयान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस कलेक्टिव लीडरशिप के साथ जनहित के मुद्दों पर ही लड़ाई लड़ेगी और दोबारा सरकार बनाएगी।

इधर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस से दूर हो चुके हैं। जनता पूरी तरह कांग्रेस से दूर हो चुकी है। नेता अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस धरातल खो चुकी है। कांग्रेस का भविष्य नहीं बचा है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

23 अगस्त को पूर्व CM भूपेश बघेल का बर्थडे था। साथ ही तीजा पोरा तिहार भी था। दोनों फंक्शन को रायपुर के सुभाष स्टेडियम में सिलेब्रेट किया जा रहा था। इसी दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए संघर्ष भूपेश बघेल ने किया है।

उन्होंने कहा कि 2018 में सरकार बनाने के इसके साथ ही लगातार देश की राजनीति में राहुल गांधी प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ अगर कोई अड़ा हुआ है तो वह केवल छत्तीसगढ़ का नेता भूपेश बघेल है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कोई आवाज उठा रहा है, तो केवल और केवल भूपेश बघेल आवाज उठा रहे हैं।

रविंद्र चौबे ने कहा कि मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से आज उन्हें कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उनको लगातार तंग करने की कोशिश हो रही है। ED-CBI-इनकम टैक्स की कार्रवाई उन पर, उनके परिवार और कांग्रेसियों पर की जा रही है।

ED वाले भी सुन लें भूपेश बघेल शेर है, डरने वाला नहीं- रविंद्र चौबे

रविंद्र चौबे ने कहा कि, ED वाले ये समझ लें कि कांग्रेस पार्टी का यह नेता है। महात्मा गांधी के रास्ते में चलने वाला नेता है। अंग्रेज से नहीं डरे तो इन काले अंग्रेजों से डरने वाले नेता नहीं हैं। लगातार भूपेश बघेल को तंग करने की कोशिश की गई, उनके बेटे को परेशान किया जा रहा है।

ED वाले भी सुन लें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नेता भूपेश बघेल शेर है। यह डरने वाला नेता नहीं है। ED वाले प्रधानमंत्री को सूचना दे दें कि भूपेश बघेल डरने वाला नहीं है। न भूपेश बघेल का कोई समर्थक डरने वाले हैं।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter