• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
सेम्हरबांधा में डायरिया का कहर, अस्पतालों में भरे बेड
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अगस्त 2025,  03:54 PM IST
  • 383
40 मरीज भर्ती, सात को रेफर; महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा

अंबागढ़ चौकी। सेम्हरबांधा गांव में पिछले चार दिनों से डायरिया ने गंभीर रूप ले लिया है। उल्टी-दस्त से पीड़ित सैकड़ों लोग परेशान हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी का पूरा वार्ड सेम्हरबांधा के मरीजों से भरा हुआ है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में बेड तक नहीं बचे।

रविवार तक सेम्हरबांधा के 40 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती रहे। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, कई और मरीज निजी अस्पतालों और स्थानीय डॉक्टरों के पास इलाज करवा रहे हैं।

बीएमओ डॉ. आर.आर. ध्रुवे ने बताया कि रविवार को 37 मरीज केवल सेम्हरबांधा से भर्ती थे, जबकि अंबागढ़ चौकी और आसपास के अन्य गांवों से भी पांच मरीज लाए गए। गंभीर रूप से बीमार सात रोगियों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है।

? स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार कैंप लगाकर स्थिति पर नजर रख रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter