• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश जनसंपर्क और भी
शिवपुरी में ऊर्जा मंत्री तोमर और स्थानीय विधायक ने की शस्त्र पूजा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2024,  06:48 PM IST
  • 68
शिवपुरी,शिवपुरी पुलिस लाइन में दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ ही विधायक और अधिकारियों ने विधि-विधान से देवी और शस्त्रों की पूजा की। जैसा कि ज्ञात है कि सीएम मोहन यादव ने सभी प्रभारी मंत्रियों को दशहरा के अवसर पर जिला मुख्यालय में होने वाले शस्त्र पूजन में शामिल होने के निर्देश दिए थे। जनप्रतिनिधि व अफसर भी शामिल हुए- इसी क्रम में शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उनके साथ शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन और कोलारस विधायक महेन्द्र यादव भी पहुंचे। कार्यक्रम में माता के हवन के साथ ही शस्त्रों की पूजा की गई। इस दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पूजा अर्चना की।


Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter