• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, समितियों द्वारा गणेशोत्सव की तैयारी अंतिम चरण पर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अगस्त 2025,  07:57 PM IST
  • 590
घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, समितियों द्वारा गणेशोत्सव की तैयारी अंतिम चरण पर

दुर्ग। समृद्धि के देव गणेश चतुर्थी को अब मात्र दो दिन शेष रह गया है। बुधवार 27 अगस्त को भगवान गणेश जी की पूरे विधि-विधान के साथ लोगों द्वारा स्थापना की जाएगी। फलस्वरुप घरों में गणेशजी की मूर्ति स्थापना के लिए मूर्ति व अन्य पूजा सामग्री लेने लोगों की बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। दुर्ग शहर में सिविल लाईन गौरवपथ स्थित महिला समृद्धि बाजार के आसपास और जीई रोड पर हिन्दी भवन के सामने मूर्ति बिक्री के लिए विक्रेताओं द्वारा बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए है। मूर्ति विक्रय केन्द्र इन पंडालों में गणपति बप्पा की नक्काशीदार सुसज्जित, आकर्षक छोटी व बड़ी मूर्तियां लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। जिसके चलते यहां गणेशजी मूर्ति लेने लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है।  इन पंडालों की मूर्तियों की खास बात है कि गणेशजी की सभी मूर्तियां महाराष्ट्र पैटर्न पर बने हुए है। जो मूर्तियां डोंगरगढ़ के आसपास के क्षेत्रों से तैयार होकर विक्रय के लिए दुर्ग पहुंची है। यहां 500 से लेकर 5000 तक की मूर्तियां उपलब्ध है। मूर्ति विक्रेता श्री गुप्ता ने बताया कि गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोग घरों में मूर्ति स्थापना के लिए मूर्ति लेने पिछले हफ्तेभर से सिविल लाईन गौरवपथ पहुंच रहे है। पंडालों में नक्काशीदार गणेशजी की मूर्तियों की विशेष डिमांड है। इसके अलावा शहर के सार्वजनिक बड़ी गणेशोत्सव समितियों द्वारा भव्य उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर है। अधिकांश बड़ी समितियों द्वारा प्राय: कलागांव थनौद से मूर्ति लाकर पंडालों में स्थापना की जाती है। मठपारा और बोरसी क्षेत्र भी गणेश प्रतिमा निर्मार्ण के लिए विशेष पहचान बनाए हुए है।
गणेशोत्सव समितियों द्वारा प्रतिमा लाने का क्रम शुरु हो गया है। जिससे शहर में गणेशोत्सव का माहौल बन गया है। दुर्ग शहर में गणेशोत्सव के भव्य आयोजन के लिए गंजपारा पुलगांव नाका, पुरानी गंजमंडी गंजपारा, चांदनी चौक गंजपारा, पुराना बस स्टैण्ड, आदर्शनगर चौक का पंडाल अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है, लेकिन इस बार पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम और सुराना कॉलेज के सामने भी गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां की जा रही है। पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में दक्षिण कौशल गणेशोत्सव समिति द्वारा भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी और झाकियां आकर्षण का केन्द्र होगी। इसके अलावा पूरे 10 दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समिति द्वारा किया गया है। वहीं सुराना कॉलेज के सामने युवाओं की टीम द्वारा गणेशोत्सव की तैयारी अंतिम चरण पर है। यहां भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter