• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में गौधाम योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अगस्त 2025,  07:59 PM IST
  • 611
कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में गौधाम योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभा कक्ष में गौधाम योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे ने की।
बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग एवं सीईओ जनपद पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुसार गौधाम योजना के प्रथम चरण में प्रदेश की प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इन गौधामों में स्थानीय निकायों द्वारा निराश्रित एवं घुमंतू गौवंशीय पशुओं के साथ-साथ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 (संशोधित 2011) तथा छ.ग. कृषिक पशु परिरक्षण नियम 2014 अंतर्गत जप्त पशुओं को विस्थापित किया जाएगा।
यह भी स्पष्ट किया गया कि गौधाम, गौसेवा आयोग नियम 2005 के तहत जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर स्थापित होंगे और ये पंजीकृत गौशालाओं से भिन्न होंगे। भूमि चयन के संबंध में सीईओ ने कहा कि गौधाम उन्हीं शासकीय स्थलों पर स्थापित किए जाएंगे जहां सुरक्षित बाड़ा, पशुओं के शेड, पर्याप्त पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध हो। साथ ही जहां पहले से गौठान की आधारभूत संरचना विकसित है, वहां गौधाम की स्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, गौठान से संलग्न चारागाह भूमि का उपयोग हरा चारा उत्पादन हेतु किया जाएगा।
इस समीक्षा बैठक में उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, डीडीवीएस दुर्ग डॉ. संजीव सहस्रबुद्धे, वीएएस डॉ. देशमुख सहित सभी जनपद पंचायतों के सीईओ और पंचायत सचिव उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter