• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
विजय लहरे पुनः प्रांतीय महामंत्री चुने गए, भानु प्रताप यादव सम्मानित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अगस्त 2025,  08:06 PM IST
  • 548
विजय लहरे पुनः प्रांतीय महामंत्री चुने गए, भानु प्रताप यादव सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन 24 अगस्त 2025 को पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक बिलासपुर एवं पूर्व मंत्री माननीय अमर अग्रवाल उपस्थित रहे।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से श्री पवन शर्मा (बिलासपुर) को संघ का निर्विरोध प्रांताध्यक्ष तथा श्री विजय लहरे को पुनः प्रांतीय महामंत्री चुना गया। वहीं, दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री भानु प्रताप यादव को कर्मचारी संघ के लिए किए गए सराहनीय कार्य हेतु प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

संघ के जिला सचिव श्री शिवदयाल धृतलहरे, तकनीकी शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक श्री गौरीशंकर रावना, शिक्षा विभाग कर्मचारी संयोजक श्री धर्मेंद्र देशमुख सहित जिले के बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रांतीय अधिवेशन में सम्मिलित हुए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter