• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने मंत्री गजेंद्र यादव का किया सम्मान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अगस्त 2025,  08:12 PM IST
  • 375
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने मंत्री गजेंद्र यादव का किया सम्मान

भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव से दुर्ग कार्यालय में भेंटकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय संतकुमार केसकर, घनश्याम कुमार देवांगन, प्रदेश संयोजक ब्रम्हदेव पटेल, सांस्कृतिक प्रभारी कृष्ण कुमार पाटिल, ताम्रध्वज साहू, राजेश पटेल, अनिल खेलवार सहित सभी समाज के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने मंत्री जी को बताया कि छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन में छत्तीसगढ़ के सभी मूल जाति समाज के लोग शामिल हैं। संगठन का विस्तार प्रदेश के सभी संभागों एवं जिलों में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सर्व समाज संगठन कार्य कर रहा है। मंत्री श्री यादव ने प्रतिनिधि मंडल से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter