• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अगस्त 2025,  09:54 AM IST
  • 395
मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को करेंगी सम्मानित।

भोपाल। मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों को इस वर्ष के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। दमोह जिले की शीला पटेल और आगर-मालवा के भेरूलाल ओसारा को यह सम्मान मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली में इन्हें सम्मानित करेंगी।

कौन हैं सम्मानित होने वाले शिक्षक?

  • शीला पटेल: दमोह जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम देवरान टपरिया की प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका।
  • भेरूलाल ओसारा: आगर-मालवा जिले के सुसनेर विकासखंड के ग्राम खेरिया की माध्यमिक स्कूल में शिक्षक।

मुख्यमंत्री और मंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दोनों शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इस वर्ष देशभर से कुल 45 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। सम्मान समारोह 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter