• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
नकली एप्पल कवर का भंडाफोड़, 1200 सामान जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अगस्त 2025,  10:00 AM IST
  • 264
भोपाल में न्यू मार्केट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1200 नकली एप्पल मोबाइल कवर और ईयरबड्स जब्त एप्पल के नाम पर धांधली! चार दुकानों से हजारों नकली products बरामद कॉपीराइट एक्ट में केस: भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। टीटी नगर पुलिस ने रविवार (24 अगस्त) को न्यू मार्केट इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एप्पल कंपनी के नाम से नकली मोबाइल कवर बेचने वाली 4 दुकानों पर छापा मारा। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1200 नकली मोबाइल कवर और कुछ ईयरबड्स बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत साढ़े पाँच लाख रुपए बताई जा रही है।

कैसे हुई धांधली का खुलासा?

एप्पल कंपनी के अधिकृत कर्मचारी विशाल सिंह जडेजा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि न्यू मार्केट की चार दुकानें कंपनी के लोगो का दुरुपयोग कर नकली products बेच रही हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक साथ चारों दुकानों पर छापा मारा।

क्या बरामद हुआ?

छापेमारी में दुकानों से 1200 नकली मोबाइल कवर और कुछ नकली एप्पल ईयरबड्स बरामद किए गए। आरोप है कि दुकानदार कंपनी के लोगो का गलत तरीके से इस्तेमाल कर ग्राहकों को गुमराह कर रहे थे।

कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दुकान संचालकों अभिषेक धानक, आसिफ, पुरुषोत्तम और धरमदास केसवानी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter