• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
बलरामपुर में ट्रैक्टर हादसे से खुली गांजा तस्करी की पोल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अगस्त 2025,  05:22 PM IST
  • 1212
ट्रैक्टर खाई में गिरा, गांजा तस्करी का खुलासा सवा क्विंटल गांजा जब्त, पुलिस जांच में जुटी ओडिशा से झारखंड ले जाया जा रहा था गांजा

सवा क्विंटल गांजा जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार को बड़ा खुलासा हुआ। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद जब ट्रैक्टर ट्रॉली की जांच हुई तो बॉक्स बनाकर छिपाया गया सवा क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर झारखंड जा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजा जब्त किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र दलधोवा की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter