• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अगस्त 2025,  05:25 PM IST
  • 586
सीतापुर नशा कारोबार पर शिकंजा नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार 1.20 लाख रुपये के इंजेक्शन बरामद एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, जेल भेजा गया

सीतापुर। नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम सोनतराई निवासी विनोद सैनी को टीम ने उस समय धर दबोचा जब वह ग्राहक को नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने की तैयारी में था।

भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 60 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 60 नग एविल इंजेक्शन बरामद किए गए। जब्त माल की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

पूछताछ में फिलहाल इंजेक्शन की सप्लाई चेन का खुलासा नहीं हो सका है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter