• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
खुलेआम गुंडागर्दी: युवकों के समूह ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अगस्त 2025,  05:35 PM IST
  • 509
खुलेआम गुंडागर्दी: युवकों के समूह ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पर 6-7 युवकों के समूह ने मिलकर बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा।जिसका विडियो भी सामने आया है। पीटने वाले युवक की बाइक से किसी को मामूली ठोकर लगी थी। जिसके बाद गुस्साए युवकों ने आव देखा न ताव और जमकर पिटाई कर दी।

दरअसल, यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। जहां पर बाइक से ठोकर लगने के बाद 6-7 युवकों के समूह ने मिलकर बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक अपनी गलती के लिए बार- बार माफ़ी मांगता रहा। लेकिन बेरहम युवकों ने नहीं सुनी और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।मामले में अब तक आरोपी लड़कों की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेरहमी से पीटने के बाद भी बदमाश लड़कों का मन शांत नहीं हुआ तो उन्होंने पीड़ित युवक को झाड़ियों में गिरा दिया। इस दौरान सभी ने मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस बेरहम पिटाई में पीड़ित युवक को गंभीर चोंटे आई है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का विडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो फुटेज सामने आने के बाद 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter