• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
सूरजपुर में पूर्व भाजपा महामंत्री ने मांगी इच्छा मृत्यु
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अगस्त 2025,  05:40 PM IST
  • 584
पूर्व भाजपा महामंत्री ने मांगी इच्छा मृत्यु भूपेश बघेल ने फोन पर बात कर दिलाया इलाज का भरोसा हादसे के बाद बने स्थायी विकलांग, खर्च हो चुके 35 लाख संगठन से नाराज बोले– अब मौत ही सहारा पत्नी ने कहा– भाजपा इलाज करवा दे, हम टूट चुके हैं

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने खराब स्वास्थ्य और आर्थिक तंगी से परेशान होकर मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता पंकज तिवारी के मोबाइल से विशंभर यादव और उनकी पत्नी से बात की और उन्हें उचित इलाज का आश्वासन दिया। साथ ही रायपुर बुलाकर इलाज कराने का भरोसा भी दिया।

पीएम की सभा जाते वक्त हुआ था हादसा

करीब दो वर्ष पूर्व रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जाते समय बस बेमेतरा के पास हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में भाजपा मंडल महामंत्री विशंभर यादव गंभीर रूप से घायल होकर स्थायी विकलांगता का शिकार हो गए।

परिवार पर टूटा संकट

विशंभर यादव और उनकी पत्नी लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से सहानुभूति व्यक्त की थी और बड़े नेताओं ने अस्पताल जाकर हालचाल लिया था। लेकिन समय के साथ संगठन की उपेक्षा और बढ़ते इलाज के खर्च ने परिवार को तोड़ दिया। अब तक 30 से 35 लाख रुपए इलाज में खर्च हो चुके हैं।

पार्टी से नाराज, मांगी इच्छा मृत्यु

विशंभर यादव का कहना है – “शरीर से इतना मजबूर हो चुका हूं कि परिवार भी मेरी वजह से परेशान है। जिस पार्टी के लिए जीवन समर्पित किया, वहीं से कोई सहयोग नहीं मिला। अब मौत ही एकमात्र सहारा है, इसलिए इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा हूं।”

पत्नी ने की इलाज की अपील

विशंभर यादव की पत्नी ने भी संगठन से गुहार लगाई – “हम आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। भाजपा के लिए पूरा परिवार समर्पित रहा, लेकिन आज कोई हालचाल तक नहीं लेता। हम बस यही चाहते हैं कि हमारे पति का सही इलाज हो जाए।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter