• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
भोपाल में इंस्टाग्राम दोस्ती बनी खौफनाक कहानी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अगस्त 2025,  06:36 PM IST
  • 329
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती भोपाल की एक युवती के लिए दु:स्वप्न साबित हुई। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते के बहाने युवक ने पहले शादी का वादा किया, फिर होटल ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और बाद में शादी से साफ इंकार कर दिया।

कैसे हुई जान-पहचान?

पुलिस के मुताबिक पीड़िता निजी नौकरी करती है। साल 2023 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर तुसांक मेहरा नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे के चलते वह युवती को होटल ले गया और जबरन संबंध बनाए।

बार-बार दुष्कर्म, शादी से इनकार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब भी शादी की बात उठती, वह बहाने बनाता और आखिरकार साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर अयोध्या नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी तुसांक मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। वह ड्राइवर है और कोलुआ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter