• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
भिंड में खाद संकट पर बवाल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अगस्त 2025,  06:46 PM IST
  • 313
भिंड में खाद संकट पर बवाल विधायक कुशवाह ने घेरा कलेक्टर बंगला हाथापाई की नौबत, फिर रोके खुद को किसानों की परेशानी पर गरमाए हालात अफसरों ने समझाइश देकर शांत कराया कमिश्नर से फोन पर की शिकायत चेतावनी – नहीं सुधरी व्यवस्था तो होगा आंदोलन ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेता हैं कुशवाह

भिंड। मध्य प्रदेश में खाद संकट गहराता जा रहा है। बुधवार, 27 अगस्त को भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। इस दौरान उनके हजारों समर्थक भी मौजूद थे। स्थिति इतनी बिगड़ी कि विधायक ने कलेक्टर संजीत श्रीवास्तव पर हाथ उठाने की कोशिश की, लेकिन फिर खुद को रोक लिया।

किसानों की समस्या पर भिड़े विधायक

कलेक्टर बंगले के बाहर बड़ी संख्या में किसान खाद की समस्या लेकर पहुंचे थे। जब कलेक्टर ने किसानों से मिलने से इनकार किया, तो गेट पर खड़े होकर विधायक से बातचीत शुरू की। तभी गुस्से में विधायक ने खरी-खोटी सुनाई और हाथ उठा लिया।

 

 

अफसरों ने संभाला मामला

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाइश दी। इसके बाद विधायक ने फोन पर कमिश्नर मनोज खत्री से बात कर किसानों की परेशानी बताई।

 

 

कमिश्नर से कहा – सुधरी नहीं व्यवस्था तो होगा आंदोलन

कुशवाह ने आरोप लगाया कि प्रशासन खाद वितरण को लेकर पूरी तरह नाकाम है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही। उन्होंने कमिश्नर से कहा कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कौन हैं नरेंद्र सिंह कुशवाह?

  • ग्वालियर-चंबल संभाग के कद्दावर नेता

  • 2003 में पहली बार भाजपा से विधायक बने

  • 2008 में टिकट कटने पर सपा से चुनाव लड़ा

  • 2013 में फिर भाजपा से विधायक बने

  • 2018 में टिकट न मिलने पर बगावत की, बसपा प्रत्याशी जीत गया

  • 2023 में तीसरी बार भाजपा से विधायक बने

  • माधवराव सिंधिया के निधन के बाद गुना लोकसभा चुनाव भी लड़ा था

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter