भिंड। मध्य प्रदेश में खाद संकट गहराता जा रहा है। बुधवार, 27 अगस्त को भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। इस दौरान उनके हजारों समर्थक भी मौजूद थे। स्थिति इतनी बिगड़ी कि विधायक ने कलेक्टर संजीत श्रीवास्तव पर हाथ उठाने की कोशिश की, लेकिन फिर खुद को रोक लिया।
कलेक्टर बंगले के बाहर बड़ी संख्या में किसान खाद की समस्या लेकर पहुंचे थे। जब कलेक्टर ने किसानों से मिलने से इनकार किया, तो गेट पर खड़े होकर विधायक से बातचीत शुरू की। तभी गुस्से में विधायक ने खरी-खोटी सुनाई और हाथ उठा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाइश दी। इसके बाद विधायक ने फोन पर कमिश्नर मनोज खत्री से बात कर किसानों की परेशानी बताई।
कुशवाह ने आरोप लगाया कि प्रशासन खाद वितरण को लेकर पूरी तरह नाकाम है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही। उन्होंने कमिश्नर से कहा कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्वालियर-चंबल संभाग के कद्दावर नेता
2003 में पहली बार भाजपा से विधायक बने
2008 में टिकट कटने पर सपा से चुनाव लड़ा
2013 में फिर भाजपा से विधायक बने
2018 में टिकट न मिलने पर बगावत की, बसपा प्रत्याशी जीत गया
2023 में तीसरी बार भाजपा से विधायक बने
माधवराव सिंधिया के निधन के बाद गुना लोकसभा चुनाव भी लड़ा था
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment