• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
पंजाब में बाढ़ का कहर, सेना ने दिखाई जांबाजी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अगस्त 2025,  07:25 PM IST
  • 249
पंजाब में बाढ़ का कहर, सेना ने दिखाई जांबाजी, सेना ने शेयर किया वीडियो

देश के कई राज्यों की तरह पंजाब में भी मानसून का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते रावी नदी उफान पर है और कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। हालात बिगड़ते देख भारतीय सेना और एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है।

पठानकोट में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

27 अगस्त की सुबह भारतीय सेना ने पठानकोट जिले के माधोपुर हेडवर्क्स के पास उच्च-जोखिम वाला रेस्क्यू अभियान चलाया। सेना ने बाढ़ में फंसे 22 सीआरपीएफ जवानों और 3 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मकान ढहने से पहले छत से किया गया बचाव

जर्जर मकान की छत पर फंसे लोगों को सेना ने हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, मकान का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया और पानी में समा गया। इस दौरान सेना के पायलटों ने खराब मौसम और जोखिम के बावजूद अदम्य साहस दिखाया।

सेना ने शेयर किया वीडियो

 

 

भारतीय सेना ने इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया और लिखा कि यह कारनामा “उच्च स्तर के उड़ान कौशल और बहादुरी” का उदाहरण है।

सात जिलों में बाढ़ का असर

लगातार बारिश के चलते पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में नावें तैनात की गईं, जबकि उपायुक्त साक्षी साहनी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter