• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
ऋषि पंचमी पर निकली भव्य कांवर यात्रा, शिवनाथ नदी से छातागढ़ प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 अगस्त 2025,  06:23 PM IST
  • 649
ऋषि पंचमी पर निकली भव्य कांवर यात्रा, शिवनाथ नदी से छातागढ़ प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक

दुर्ग (ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज)भाद्रपक्ष ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर पारिवारिक कांवड़िया संघ द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत शिवनाथ नदी महमरा घाट से हुई, जहां से सैकड़ों कांवरियों ने कांवड़ में जल भरकर लगभग 8 किलोमीटर पैदल चलकर छातागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।

यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कांवरियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे पर गूंजते शिव भक्ति गीतों पर बच्चे व युवा झूमते हुए श्रद्धा भाव से आगे बढ़ते रहे।

इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित शिवनाथ बोलबम समिति के बड़ी संख्या में कांवरियों ने भी भाग लिया। मंदिर में पहुंचकर विधिविधान से पूजन, आरती व जल अर्पण के पश्चात विशेष हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

पारिवारिक कांवड़िया समिति के अध्यक्ष छेदी लाल चक्रधारी ने बताया कि यह समिति का 29वां वर्ष है जब ऋषि पंचमी पर कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित पूरन प्रसाद दुबे ने बताया कि छातागढ़ को ऋषियों की तपोभूमि माना जाता है, जहां जलाभिषेक करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा कि बाबा धाम यात्रा के बाद यह मिनी कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभूति देती है और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देती है।

कांवड़ यात्रा में पंडित विक्रांत पुरोहित, पंडित राम अवतार शर्मा, रमणीय महाराज, ओमप्रकाश शर्मा, शत्रुहान चक्रधारी, विभीषण चक्रधारी, दीनू देवांगन, जय लाल यादव, ललित देवदास सहित बड़ी संख्या में कांवरिए सम्मिलित हुए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter